पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का निधन

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का सोमवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 साल के थे। उनकी सेहत खराब चल रही थी।

अस्पताल के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “उनका निधन कार्डियक अरेस्ट, सेप्टिक शॉक व दूसरे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से तड़के 3.10 बजे हुआ।”

अधिकारी ने कहा कि झा को 13 जनवरी को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती थे। उनके पार्थिव शरीर को परिवार को सौंप दिया गया है।

रघुनाथ झा का जन्म 9 अगस्त 1939 को हुआ था। वह कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार में भारी उद्योग व सार्वजनिक उद्यम के केंद्रीय राज्य मंत्री रहे थे। वह 14वीं लोकसभा के सदस्य थे।

उन्होंने बिहार के बेतिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्य थे।

उन्होंने सितंबर 2015 में राजद छोड़ दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493