वैट प्रमुख पद के लिए केजरीवाल के सुझाए नाम पर जंग राजी

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने मंगलवार को दिल्ली के वैट आयुक्त के पद पर एस.एस.यादव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने मंगलवार को दिल्ली के वैट आयुक्त के पद पर एस.एस.यादव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

यादव का नाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुझाया था।

दिल्ली जलबोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.एस.यादव, विजय कुमार की जगह लेंगे। जंग ने कुमार का तबादला लक्षद्वीप कर दिया था जिस पर दिल्ली सरकार ने काफी नाराजगी जताई थी।

दिल्ली सरकार ने कहा था कि जंग ने भ्रष्टाचार से लड़ रहे एक अफसर को दिल्ली से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जबकि, जंग ने कहा था कि तबादला केंद्र सरकार के कहने पर किया गया है।

जंग के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि उप राज्यपाल ने “वैट आयुक्त के पद पर एस.एस.यादव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।”

अब यादव की जगह केशव चंद्र दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493