Monday , 6 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » वैश्विक खाद्य सुरक्षा में भारत, अफ्रीका प्रमुख साझेदार : फिक्की

वैश्विक खाद्य सुरक्षा में भारत, अफ्रीका प्रमुख साझेदार : फिक्की

अक्रा (घाना), 2 मार्च (आईएएनएस)। भारत के एक प्रमुख उद्योग संघ ने कहा कि अफ्रीका का कृषि बाजार 2030 तक बढ़कर 1,000 अरब डॉलर का हो जाएगा और महादेश का कृषि क्षेत्र भारतीय अनुभव से काफी फायदा उठा सकता है।

अक्रा (घाना), 2 मार्च (आईएएनएस)। भारत के एक प्रमुख उद्योग संघ ने कहा कि अफ्रीका का कृषि बाजार 2030 तक बढ़कर 1,000 अरब डॉलर का हो जाएगा और महादेश का कृषि क्षेत्र भारतीय अनुभव से काफी फायदा उठा सकता है।

भारत और अफ्रीका की कृषि साझेदारी पर वैश्विक परामशदात्री कंपनी प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (पीडब्ल्यूसी) की एक रिपोर्ट की भूमिका में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के महासचिव ए. दीदार सिंह ने कहा भारतीय खाद्य क्षेत्र परिवर्तन के लिए तैयार है और उसे अपने समान खपत पैटर्न वाले ग्राहकों की तलाश है, वहीं अफ्रीका सर्वाधिक आकर्षक और विशाल बाजार प्रस्तुत करता है, जिसका अभी तक पूरा दोहन नहीं हुआ है।

सिंह ने कहा कि वैश्विक खाद्य सुरक्षा में योगदान के लिए भारत और अफ्रीका प्रमुख साझेदार के रूप में उभरे हैं।

पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक, “दुनिया की 60 फीसदी असिंचित भूमि अफ्रीका में है और विशाल प्राकृतिक संसाधन मौजूद है।”

रिपोर्ट में कहा गया है कि अफ्रीका का दक्षिणी हिस्सा और भी आकर्षक है, क्योंकि अधिकांश असिंचित उपजाऊ भूमि तथा जल की मौजूदगी इसी हिस्से में है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्षेत्र में निवेश करने के लिए हालांकि कोष की उपलब्धता एक बड़ी समस्या है। इसलिए महादेश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था नाइजीरिया अपने वाणिज्यिक कृषि के विकास के लिए चीन से मदद मांग रही है।

भारत में पीडब्ल्यूसी के कृषि और प्राकृतिक संसाधन प्रमुख अजय काक्रा ने कहा कि अफ्रीका का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2020 तक बढ़कर 2,600 अरब डॉलर हो जाएगा और यहां दुनिया की 11 सर्वाधिक तेज विकास दर वाली अर्थव्यवस्थाएं मौजूद हैं।

काक्रा ने कहा, “इस विकास में कृषि क्षेत्र की व्यापक भूमिका है।”

उन्होंने कहा कि अफ्रीका अपना कृषि उत्पादन 2010 के 280 अरब डॉलर के स्तर से बढ़ाकर 2030 तक 880 अरब डॉलर स्तर तक ले जाना चाहता है।

वैश्विक खाद्य सुरक्षा में भारत, अफ्रीका प्रमुख साझेदार : फिक्की Reviewed by on . अक्रा (घाना), 2 मार्च (आईएएनएस)। भारत के एक प्रमुख उद्योग संघ ने कहा कि अफ्रीका का कृषि बाजार 2030 तक बढ़कर 1,000 अरब डॉलर का हो जाएगा और महादेश का कृषि क्षेत्र अक्रा (घाना), 2 मार्च (आईएएनएस)। भारत के एक प्रमुख उद्योग संघ ने कहा कि अफ्रीका का कृषि बाजार 2030 तक बढ़कर 1,000 अरब डॉलर का हो जाएगा और महादेश का कृषि क्षेत्र Rating:
scroll to top