विश्व टेटे : भारतीय महिलाओं ने मुख्य ड्रॉ के लिए किया क्वालीफाई

कुआलालंपुर, 2 मार्च (आईएएनएस)। विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भारतीय महिलाओं ने ग्रुप जी में क्रोएशिया को 3-0 से हराकर पहला स्थान प्राप्त करने के साथ ही मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

कुआलालंपुर, 2 मार्च (आईएएनएस)। विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भारतीय महिलाओं ने ग्रुप जी में क्रोएशिया को 3-0 से हराकर पहला स्थान प्राप्त करने के साथ ही मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

दूसरे डिविजन के मैच में भारतीय महिलाओं ने एकतरफा खेल दिखाते हुए अपने तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की।

मनिका बत्रा ने पहले मैच में लिअ राकोवा को 11-8, 12-10, 8-11, 11-6 से हरा कर भारत को बढ़त दिलाई।

इस बढ़त का फायदा उठाते हुए मौमा दास ने दूसरे मैच में यूआन तिआन को 13-11, 9-11, 11-8, 11-2 से हराया।

तीसरे एकल मुकाबले में के.शामिनि ने इवाना टुबिकानेक को 14-12, 11-8, 7-11, 11-3 से हराकर भारत को 3-0 से जीत दिलाई।

इससे पहले मंगलवार को देर शाम भारतीय महिलाओं का मुकाबला नाइजीरिया से होना था, जिसमें उसे वॉकओवर मिला था।

वहीं दूसरी तरफ भारतीय पुरुष टीम ने मंगलवार को अपने मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 3-0 से हराया। इससे पहले नाइजीरिया ने भारतीय पुरुषों को मात दी थी। भारतीय पुरुषों का अगला मुकाबला बुधवार देर शाम स्लोवाकिया से होना है।

नाइजीरिया आठ अंकों के साथ पहले स्थान पर है तो भारत सात अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493