वैश्विक पहल को लेकर आईपीसीए ने अंतराष्ट्रीय संगठनों से हाथ मिलाया

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दुनिया भर के नागरिकों में हानिकारक बीमारियां फैलाने वाले मच्छरों और कीड़े-मकौड़ों पर नियंत्रण के लिए जागरूक करने तथा पेस्ट मैनेजमेंट इंडस्ट्री के महत्व को समझाने के वैश्विक पहल के तहत इंडियन पेस्ट कंट्रोल एसोसिएशन (आईपीसीए) ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संगठनों से हाथ मिलाया है।

इन संगठनों में नेशनल पेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन (एनपीएमए), फेडरेशन ऑफ एशियन एंड ओसेनिया पेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन (एफएओपीएमए), चाइनीज पेस्ट कंट्रोल एसोसिएशन (सीपीसीए) और कन्फेडरेशन ऑफ यूरोपियन पेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन (सीईपीए) शामिल हैं।

इसके लिए दुनिया भर में जून में वल्र्ड पेस्ट डे मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी भागीदारों, दुनिया भर के देशों के नागरिकों, वहां की सरकारों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच पेस्ट कंट्रोल के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करना है। लोगों के लिए पेस्ट मैनेजमेंट सर्विस की अहमियत समझने के साथ-साथ यह समझना भी बहुत जरूरी है कि कैसे इस सर्विस का प्रयोग कर घरों, दफ्तरों और पूरे पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। हाल ही में जीका वायरस से संक्रमण का मामला सामने आने और बारिश का मौसम नजदीक होने से व्यावसायिक पेस्ट कंट्रोल सर्विस अब जरूरत बन गई है।

आईपीसीए के अध्यक्ष राजू पारुलकर ने कहा, “विश्व के प्रमुख व्यापारिक संगठनों की ओर से वल्र्ड पेस्ट डे एक महत्वपूर्ण ग्लोबल पहल है, जिसके तहत दुनिया भर के देशों के नागिरकों में पेस्ट संबंधी मुद्दों के प्रबंधन के लिए जागरूकता उत्पन्न की जाएगी और उन्हें पेस्ट कंट्रोल की अहमियत के बार में समझाया जाएगा। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन की तर्ज पर की गई यह पहल राष्ट्रीय महत्व रखती है। हानिकारक और बीमारियां फैलाने वाले मच्छरों के प्रभाव से मुक्त भारत, एक बेहतर भारत।”

आईपीसीए और उसके सदस्यों ने इस वैश्विक पहल का समर्थन इसलिए किया है क्योंकि यह हानिकारक मच्छरों और चूहे, गिलहरी जैसे कुतरने वाले जीवों से मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जन जागरूकता उत्पन्न करने का एक मंच मुहैया कराता है।

आईपीसीए भारत में प्रोफेशनल पेस्ट मैनेजमेंट कंपनियों का गौरलाभप्रद व्यापारिक संगठन है। इसकी स्थापना 1967 में हुई थी। प्रफेशनल पेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज का यह प्रमुख संगठन है, जिसके देश भर में 300 से ज्यादा सदस्य है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493