नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस) केंद्रीय दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने माता वैष्णो देवी धाम में वाईफाई सुविधा का शुभारंभ किया। इस सुविधा से देशभर के देवी भक्त मां वैष्णो देवी के आसपास से सुविधाएं पा सकेंगे। यह 1000वां वाई-फाई हॉटस्पॉट है।
इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बीएसएनएल को आधुनिक बनाने की सरकार की पहल के एक हिस्से के रूप में यह प्रतिस्पर्धी माहौल में प्रासंगिक है क्योंकि आज दूरसंचार क्षेत्र इसी तरह ही प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath