वोइट को जोली, पिट का रिश्ता सुधरने की उम्मीद

लॉस एंजेलिस, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता जॉन वोइट को उम्मीद है कि एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के बीच के मतभेद दूर हो जाएंगे।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जोली ने सितंबर में पिट से तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन उनके पिता वोइट को उम्मीद है कि चीजें बेहतर होंगी।

उन्होंने कहा, “मैं हर किसी की चिंता और उनकी प्रार्थनाओं की सराहना करता हूं। उम्मीद है कि चीजें बेहतर होंगी।”

इससे पहले वोइट ने कहा था कि जरूर कुछ गंभीर बात होगी, जिसके कारण उनकी बेटी ने अपने 12 साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा था, “यह बेहद दुखद है। जरूर कुछ गंभीर बात होगी, जिसके कारण एंजी ने ऐसा फैसला लिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493