वोजनियास्की को हराकर केर्बर ने जीता स्टटगार्ट ओपन खिताब

स्टटगार्ट (जर्मनी), 27 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी की एंगलिक केर्बर ने रविवार को कैरोलिन वोजनियास्की को हराते हुए स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीत लिया।

केर्बर ने अपने 11 मैचों के जीत के क्रम के जारी रखते हुए तीन सेट तक चले इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में वोजनियास्की को 3-6, 6-1, 7-5 से हराया।

दूसरे दौर में केर्बर ने तीन बार की चैम्पियन रूस की मारिया शारापोवा को हराया था। यह शारापोवा पर उनकी पहली जीत थी।

दो घंटे तक चले मैच के बाद केर्बर ने कहा, “मैंने इस जीत के लिए अंत तक पसीना बहाया।”

केर्बर ने 15 दिन पहले ही चार्ल्सटन में खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493