वोडाफोन इंडिया ने 4जी परीक्षण शुरू किया

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने कुछ चुने हुए क्षेत्रों में 4जी नेटवर्क का परीक्षण कर दिया है।

कंपनी ने कहा, “हम अभी 4जी सेवा का सभी चुने हुए क्षेत्रों में परीक्षण कर रहे हैं।”

भारत में भारती एयरटेल अपनी 4जी सेवा का विस्तार करने में लगी हुई है।

रिलायंस जियो इंफोकॉम 2015 के अंत तक 4जी सेवा लांच कर सकती है, जबकि आईडिया सेल्युलर 2016 में कुछ चुने हुए क्षेत्रों में 4जी सेवा शुरू कर सकती है।

वोडाफोन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 18 बाजारों में वोडाफोन समूह के पास 2.41 करोड़ 4जी ग्राहक हैं और यूरोपीय बाजार में कुल डाटा ट्रैफिक में 4जी की 35 फीसदी हिस्सेदारी है।

बयान के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में डाटा से होने वाली आय 65 फीसदी बढ़ी। इस दौरान डाटा ग्राहकों की संख्या 31 लाख बढ़कर 6.68 करोड़ हो गई।

बयान में कहा गया है, “देश भर में स्मार्टफोन का प्रसार 26 फीसदी है और चार महानगरीय सर्किलों में यह 47 फीसदी है। अभी हमारे 3जी ग्राहकों की संख्या 2.2 करोड़ हो गई है, जो एक साल पहले एक करोड़ थी।”

देश में वोडाफोन के कुल ग्राहकों की संख्या 18.54 करोड़ हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493