याकूब मेमन की याचिका पर सुनवाई सोमवार को

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय मुंबई में 1993 में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के दोषी याकूब मेममन की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा, जिसमें उसके खिलाफ जारी मृत्यु वारंट को उसने चुनौती दी है और 30 जुलाई को तय फांसी स्थगित करने की मांग की है।

वरिष्ठ अधिवक्ता टी.आर. अंध्यार्जिना ने शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष मामले को पेश किया। इस पर प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एच. एल. दत्तू ने कहा, “मैंने यह मामला एक पीठ को सौंप दिया है। इस पर सोमवार तक सुनवाई होगी।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493