वोडाफोन की ‘रोम लाइक होम पैक’ 51 रुपये में

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। वोडाफोन ने दिल्ली-एनसीआर में अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए ‘रोम लाइक होम पैक’ पेश किया है। इसके तहत 51 रुपये से रीचार्ज करने पर भारत के किसी भी स्थान पर रोमिंग के दौरान होम टैरिफ के फायदे मिलेंगे।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान में दिल्ली-एनसीआर के बिजनेस प्रमुख आलोक वर्मा ने कहा, “आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए हम अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए रोमिंग पैक का खास तोहफा लेकर आए हैं। इसके तहत कॉल दरें बेहद किफायती हो जाएंगी। उपभोक्ता अपने होम टैरिफ पर कॉल कर सकेंगे, जिससे उनके त्योहारों का आनंद कई गुना बढ़ जाएगा।”

बयान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 51 रुपये का यह पैक वोडाफोन के सभी 296 स्टोर्स, मिनी स्टोर्स और 40,000 मल्टी ब्रांड आउटलेट्स पर उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493