वोडाफोन रेड की पेशकश, 499 में दोगुना डेटा

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। दूरसंचार सेवा देने वाली कंपनी वोडाफोन ने गुरुवार को वोडाफोन रेड पोस्टपेड पेशकश की घोषणा की है जिसमें उपभोक्ता 1999 रुपये में अनलिमिटेड रोमिंग, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 8 जीबी डेटा का लाभ उठा सकते हैं वहीं 499 रुपये, 699 और 999 रुपये में दोगुने डेटा और आकर्षक टॉकटाइम दिया जा रहा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘वोडाफोन रेड’ विशेष रूप से उन पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए पेश किया गया है जिनकी जरूरतें स्मार्टफोन, मोबाइल इंटरनेट और एप के बढ़ते इस्तेमाल के कारण लगातार बढ़ रही हैं। इसी प्लान में एक अन्य विकल्प में 1699 रुपये में फ्री रोमिंग (केवल इनकंमिंग कॉल्स), अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 6 जीबी डेटा का लाभ उठाया जा सकता है।

वोडाफोन इंडिया में डायरेक्टर-कॉमर्शियल संदीप कटारिया ने कहा, “डेटा और रोमिंग के बढ़ते इस्तेमाल के कारण उपभोक्ताओं में पोस्टपेड सेवाओं के इस्तेमाल के तरीके में बदलाव आया है। नए वोडाफोन रेड के साथ हम अपने पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए ऐसा प्लान लेकर आए हैं जो एक ही प्लान में उनकी डेटा, वॉइस एवं रोमिंग सम्बन्धी सभी जरूरतों को पूरा करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493