मप्र : जिंदा गायों की खाल उतारने के आरोप में 3 गिरफ्तार

आगर मालवा, 18 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में कथित तौर पर जिंदा गाय की खाल उतारने के मामले में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है, उसी से सच सामने आ पाएगा।

सुसनेर थाना क्षेत्र के श्यामपुरा के जंगल में बड़ी संख्या में गायें चर रही थीं। बद्री सिंह नामक युवक ने कुछ लोगों को गायों की खाल उतारते देखा। उसने उन युवकों को ऐसा करने से रोका भी। इस पर खाल उतार रहे युवकों ने उसे धमकाया। बाद में उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी। बद्री का कहना है कि ये गायें जिंदा थीं, खाल उतारे जाने के बाद मरी हैं।

पुलिस अधीक्षक आर.एस. मीणा ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने गाय की खाल उतारने के मामले में तीन युवकों- हेमराज, धनराज व राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। जहां तक गायों के जिंदा रहते खाल उतारने की बात है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मीणा ने बताया कि खाल उतारने वाले युवकों का कहना है कि वे मरी हुई गायों की खाल उतार रहे थे। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493