बर्लिन, 20 नवंबर (आईएएनएस)। वीएफएल वोल्फसबर्ग के गोलकीपर डिएगो बेनाग्लियो ने क्लब के साथ अपने करार को साल 2017 तक के लिए बढ़ा दिया है।
जर्मन फुटबाल क्लब ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्विट्जरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने अपने अनुबंध में दिए एक विकल्प के चलते यह करार बढ़ाया है। वह अब जून 2017 कर क्लब के साथ जुड़े रहेंगे।
बेनाग्लियो जनवरी 2008 में वोल्फसबर्ग क्लब से जुड़े थे और अब तक वह क्लब के साथ 232 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने क्लब के साथ साल 2009 में बुंदेसलीगा खिताब और साल 2015 में जर्मन कप जीता।
बेनाग्लियो ने अपने एक बयान में कहा, “मैं हमारी साझेदारी के आगे बढ़ने से काफी खुश हूं मुझे वोल्फसबर्ग में अपने परिवार जैसा ही अनुभव होता है।”
बुंदेसलीगा सूचि में वोल्फसबर्ग तीसरे स्थान पर है और लीग में शनिवार को 12वें दौर में क्लब का सामना मैंज से होगा।
dharmpath.com dharmpath