व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 6 प्राथमिकी दर्ज की

भोपाल, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले की जांच कर रहे केद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को छह और प्राथमिकी दर्ज की है।

सीबीआई के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जो छह प्राथमिकी दर्ज की गई उनमें से दो पीएमटी और चार पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा को लेकर है। पहली प्राथमिकी पीएमटी 2009 की है, इसमें चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। दूसरी प्राथमिकी पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा 2013 की है। इस मामले में सीबीआई ने सात को आरोपी बनाया है।

सीबीआई के अनुसार तीसरी प्राथमिकी पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा 2012 की है, इसमें एक को आरोपी बनाया गया है। चौथी प्राथमिकी पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा 2013 को लेकर है, इसमें आठ आरोपी बनाए गए हैं। पांचवीं प्राथमिकी पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा 2013 की है, इसमें एक आरोपी है। छठी प्राथमिकी पीएमटी 2008 में हुई गड़बड़ी पर है, इसमें आरोपी 21 लोग हैं।

ज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई जांच कर रही है। वह प्राथमिकी दर्ज करने के साथ इस मामले से जुड़े हुए लोगों की मौत की भी जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493