नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले के सिलसिले में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य में करीब 40 जगहों पर छापा मारा।
एक सीबीआई अधिकारी ने कहा, “छापामारी वाली जगहों में भोपाल, इंदौर, रीवा, जबलपुर, लखनऊ और इलाहाबाद शामिल हैं।”
केंद्रीय जांच ब्यूरो व्यापमं घोटाले में अब तक 83 प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर चुका है और 12 प्राथमिक जांच शुरू किए हैं।
प्रवेश एवं भर्ती में अनियमितताओं से संबंधित व्यापमं घोटाले में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath