व्यापमं मामले में संशय की स्थिति दूर करे सरकार : नीतीश

पटना, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) मामले को लेकर पूरे देश में जो संशय की स्थिति बनी हुई है उसे सरकार को दूर करनी चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “व्यापमं घोटाले को लेकर पूरे देश में संशय की स्थिति बनी हुई है। इस मामले की जांच और इसमें नाम आ रहे लोगों की लगातार हो रही मौत से देश में संशय की स्थिति है, जिसे सरकार को दूर करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जो घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे आश्चर्य होता है। यह विचित्र घटना है।

पूरे मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो से कराने के प्रश्न पर उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि किसी अदालत की निगरानी में किसी स्वतंत्र एजेंसी से पूरे मामले की जांच कराई जाए तो सब कुछ साफ हो जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493