व्यापम का आनंद ले रही भाजपा-मप्र भाजपा अध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चौहान

ndभोपाल– आज भोपाल में कांग्रेस के द्वारा आयोजित बंद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया बताने आयोजित प्रेस वार्ता में मप्र भाजपा स्ध्यक्ष नन्द कुमार सिंह का अमानवीय पहलू पुनः सामने आया.कांग्रेसियों पर टिप्पणियां करते हुए उन्होंने कहा की हम तो व्यापम के बंद का आनंद ले रहे थे.हमारे कार्यकर्ता समोसा -पोहा खा कर मगन थे.

आज जब भाजपा अध्यक्ष बंद पर अपनी बात रख रहे थे तभी उकताए पत्रकारों में से एक वरिष्ठ पत्रकार ने उन्हें टोक दिया की यह कहानी तो हमने सुन ली कुछ और बताईये.दरअसल नन्द कुमार सिंह चौहान इस तरह से बंद विफल होने की बताने में मग्न थे जैसे लग रहा था की व्यापम कोई अमानवीय काण्ड न होकर कोई पिकनिक की जगह है.

बंद के दौरान देखने में आया की जहाँ कांग्रेसी बंद करवाने में मशगूल थे वहीँ भाजपा कार्यकर्ता दुकाने खुलवाने में व्यस्त थे.कुल मिला कर मिला जुला बंद देखने में सामने आया.जबलपुर न्यायालय के नोटिस का असर कांग्रेसियों पर साफ़ दिखा.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493