पेरिस, 22 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के वित्तमंत्री ब्रूनो ले माइरे ने अर्जेंटीना में एक शिखर सम्मेलन के लिए एकत्र हुए जी-20 के मंत्रियों को आगाह करते हुए कहा कि व्यापार युद्ध अब एक वास्तिकता है।
बीबीसी की रविवार की रपट के मुताबिक, अमेरिका की मौजूदा एकतरफा टैरिफ लगाने की नीति जंगल के कानून पर आधारित है।
लेकिन अमेरिका के वित्तमंत्री स्टीवन मनुचिन ने टैरिफ का बचाव किया और यूरोपीय संघ (ईयू) व चीन से अपने बाजार को मुक्त प्रतिस्पर्धा को इजाजत देने के लिए खोलने का आग्रह किया।
बीते सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईयू को व्यापार का दुश्मन बताया था।
ट्रंप ने बाद में बढ़ते व्यापार युद्ध में अमेरिका में आने वाली सभी 500 अरब डॉलर के चीनी सामानों पर टैरिफ लगाए जाने की धमकी दी।
अमेरिका को 28 सदस्यों वाले ईयू व चीन दोनों से बड़ा व्यापार घाटा है।
ब्यूनस आयर्स में होने वाली दो दिवसीय वार्ता दुनिया के शीर्ष 20 अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकरों को एक साथ लाती है।
ले माइरे ने कहा, “विश्व व्यापार जंगली कानून को अपना आधार नहीं बना सकता है और एकतरफा टैरिफ को बढ़ाना जंगल का कानून है।”
उन्होंने कहा, “जंगल का कानून, सबसे अनुकूल होने का नियम, यह वैश्विक व्यापार संबंधों का भविष्य नहीं हो सकता है।”
dharmpath.com dharmpath