व्यालार रवि राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व्यालार रवि को फिर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केरल में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए व्यालार रवि की उम्मीदवारी पर अपनी मुहर लगा दी है।”

व्यालार रवि मौजूदा समय में राज्यसभा सदस्य हैं और 21 अप्रैल को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

राज्य से दो अन्य राज्यसभा सदस्य भी 21 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के एम.पी. अचुथन और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्य पी. राजीव के नाम शामिल हैं।

राज्य में फिलहाल कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493