व्यास नदी में कार गिरी, 6 लापता

शिमला, 4 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के सड़क से फिसलकर व्यास नदी में गिर जाने से एक परिवार के छह सदस्य लापता बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “लापता लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है, लेकिन उनके जीवित बचने की संभावनाएं कम हैं, क्योंकि नदी उफान पर है। एक शव बरामद किया गया है। “

उन्होंने कहा कि रविवार रात को शिमला से लगभग 175 किलोमीटर दूर पर ओट के पास टाटा नैनो कार से ये लोग यात्रा कर रहे थे। इन आठ लोगों में चार महिलाएं भी थीं।

ये लोग मणिकरण से मंडी जिले के पंडोह लौट रहे थे।

इस हादसे में जिंदा बचे एकमात्र शख्स को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493