वाशिंगटन, 3 नवंबर (आईएएनएस)। संदिग्ध गतिविधि के कारण शुक्रवार को व्हाइट हाउस को बंद करना पड़ा।
वाशिंगटन, 3 नवंबर (आईएएनएस)। संदिग्ध गतिविधि के कारण शुक्रवार को व्हाइट हाउस को बंद करना पड़ा।
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने ट्वीट किया, “व्हाइट हाउस की उत्तरी बाड़ संदिग्ध गतिविधि के कारण बंद है, अनजान डिविजन इस मुद्दे से निपट रहा है।”
सीक्रेट सर्विस ने बाद में कहा कि संदिग्ध को पकड़ लिया गया है।
व्हाइट हाउस में मौजूद संवाददाताओं ने प्रारंभ में कहा कि अज्ञात कारणों से उत्तरी लॉन से चले जाने को उनसे कहा गया।
यह घटना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाई और एशिया के दौरे पर निकलने के तत्काल बाद घटी है।
dharmpath.com dharmpath