व्हाइट हाउस 3.9 अरब डॉलर में 2 विमान खरीदेगा

वाशिंगटन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस ने विमानन विनिर्माण कंपनी ‘बोइंग’ के साथ एक करार किया है।

इस करार के तहत व्हाइट हाउस कंपनी से दो एयरफोर्स वन विमान3.9 अरब डॉलर में खरीदेगा।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इन नए विमानों को 2024 तक सौंप दिया जाएगा। मौजूदा एयरफोर्स वन विमान 31 साल पुराने हैं।

व्हाइट हाउस का कहना है कि पहले यह करार 5.3 अरब डॉलर में होना था लेकिन इसमें 1.4 अरब डॉलर की कटौती कर इसकी कीमत घटाई गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493