उप्र में बदली छाई, बारिश के आसार

लखनऊ, 19 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। बदली से उमस व गर्मी से राहत मिलेगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बदली का असर रहेगा और कई जिलों में सामान्य से लेकर तेज बारिश होने की संभावना है। बदली की वजह से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है।

गुप्ता ने बताया कि तेज ठंडी हवाओं की वजह से आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा जिससे उमस से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22.2 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493