जुहाई (चीन), 4 नवंबर (आईएएनएस)। चेल्सी और टोटेनहम हॉटस्पर के पूर्व कोच आंद्रे विलास-बोआस को शंघाई एसआईपीज फुटबाल क्लब के नए मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।
पुर्तगाल के विलास-बोआस को स्वीडे स्वेन-गोरान एरिकसन के स्थान पर क्लब का नया मुख्य कोच चुना गया।
रूस के जेनित सेंट पीटर्सबर्ग क्लब के साथ हाल ही में अनुबंध समाप्त करने के बाद विलास-बाओस ने चीनी क्लब के साथ करार किया।
ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि इंग्लैंड के पूर्व कोच एरिकसन ने शंघाई क्लब में ब्रिटेन के फारवर्ड वेन रूनी को शामिल करने की इच्छा जताई थी। इस बीच, उनके स्थान पर चीनी क्लब में विलास-बाओस को कोच नियुक्त करने की घोषणा की गई।
वर्तमान में चीनी लीग में शंघाई क्लब ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस लीग का समापन पिछले सप्ताह हुआ था।
अगर अटकलों पर यकीन किया जाए, तो शंघाई क्लब 39 वर्षीय विलास-बोआस को प्रत्येक सत्र के लिए 1.2 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगा।
चीनी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में फुटबाल प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय विलास-बाओस को जूनियर मोरिन्हो भी कहा जाता है।
dharmpath.com dharmpath