शंघाई फिल्मोत्सव में ‘सुल्तान’ ने पुरस्कार जीता

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘सुल्तान’ ने शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एसआईएफएफ) में सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म पुरस्कार जीता है।

शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म मोहत्सव के तहत आयोजित जैकी चान एक्शन मूवी वीक में सर्वश्रेष्ठ एक्शन, स्पेशल इफेक्ट्स और चीन और एशिया प्रशांत के एक्शन कलाकारों द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर फिल्मों का चयन किया गया।

इस बारे में शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक, फिल्म के प्रोडक्शन बैनर यशराज फिल्म्स की ओर से कॉन्सल जनरल ऑफ इंडिया (शंघाई) के प्रकाश गुप्ता ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने कहा, “एसआईएफएफ से हमे जो प्यार और सम्मान मिला उसके लिए हम बेहद खुश हैं। जैकी चेन से एक्शन वर्ग मे पुरस्कार मिलना बेहद खास है। बचपन में मेरे लिए और तमाम भारतीयों के लिए वह प्रेरणादायक एक्शन कलाकार थे।”

यशराज बैनर के अंतर्राष्ट्रीय संचालन के उपाध्यक्ष अवतार पनेसर ने कहा कि ‘सुलतान’ ने बड़े पर्दे पर क्लासिक भारतीय एक्शन को पेश करने के नए मानकों को तोड़ दिया है। चीन के दर्शकों से जो प्यार मिला वह सुखद है।

फिल्म ‘सुल्तान’ इस साल के अंत में चीन में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493