शंघाई में तूफान ‘रुम्बिया’ ने दस्तक दी

शंघाई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। तूफान ‘रुम्बिया’ ने शुक्रवार को चीन के शंघाई में 23 मीटर प्रति सेकंड की तेज रफ्तार हवाओं के साथ दस्तक दी।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उष्णकटिबंधीय तूफान धीरे-धीरे थमने की उम्मीद है क्योंकि यह प्रतिघंटे 30 किलोमीटर की रफ्तार से पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ता जा रहा है।

शंघाई में शुक्रवार सुबह तक 53,000 लोग घरों को खाली कर चुके हैं।

बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत नगरपालिका मुख्यालय ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के साथ आए तूफान के चलते 176 पेड़ गिर गए हैं।

इस तूफान के चलते शंघाई में शुक्रवार से लेकर शनिवार तक तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493