निक जोनस माता-पिता संग मुंबई पहुंचे, प्रियंका ने स्वागत किया

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक और प्रेमी निक जोनस और उनके माता-पिता का स्वागत किया।

इससे उन अफवाहों को बल मिला है कि यह जोड़ा अपने संबंधों को आधिकारिक रूप दे सकता है।

काले रंग की पोशाक में निक गुरुवार रात छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से बाहर निकले। इस दौरान उनके साथ उनकी मां डेनिस और पिता केविन जोनस सीनियर थे। इस दौरान पैपराजी ‘निक, भारत में स्वागत है’ के साथ उनका स्वागत कर रहे थे।

प्रियंका शनिवार को कथित तौर पर एक पार्टी रखने जा रही हैं, जिसमें उनकी मां मधु और भाई सिद्धार्थ, निक के माता-पिता से मिलेंगे।

यह निक का भारत का दूसरा दौरा है। वह इससे पहले जून में भारत आए थे, जहां उन्होंने प्रियंका की मां और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493