इन 20 में से छह हवाईअड्डा प्रशासन के अधिकारी थे। इस अभियान में विदेशी सिगरेट ब्रांड के लगभग 4,000 बाक्स जब्त किए गए हैं।
स्थानीय सीमा शुल्क अधिकारियों ने हाल ही में जापान से शंघाई सिगरेट ले जा रहे तस्कर गिरोह की पहचान की।
गौरतलब है कि चार संदिग्ध 21 अप्रैल को शंघाई पुडोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे और विमानन कंपनी के ग्राउंड कर्मियों की मदद से सीमाशुल्क जांच पास कर ली।
शंघाई सीमा शुल्क विभाग के मुताबिक, हवाईअड्डे की पार्किं ग में सिगरेट के लगभग 800 बाक्स के साथ चार संदिग्धों को दबोच लिया गया। गिरोह के बाकी सदस्यों को उसी रात गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि नौ कथित तस्करों ने एक ही सप्ताह में ओसाका और शंघाई के बीच तीन से चार बार यात्रा की। इस गिरोह में चालक और डिलीवरी करने वाले लोग भी शामिल थे। मामले की जांच चल रही है।
dharmpath.com dharmpath