मोदी 2 दिवसीय दौरे पर ईरान रवाना

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय ईरान दौरे के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भारत, ईरान व अफगानिस्तान चाबहार बंदरगाह को विकसित करने के लिए त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्विटर पर बताया गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईरान के लिए रवाना। इस दौरे का मकसद सहयोग को आगे बढ़ाना और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देना है।”

मोदी का सोमवार को ईरान की राजधानी तेहरान में आधिकारिक रूप से स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वह देश के प्रमुख नेता अयातुल्लाह सईद अली हुसैनी खमेनी और राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात करेंगे।

इस दौरे के दौरान मोदी के एजेंडे में शीर्ष पर कनेक्टिविटी, ऊर्जा सुरक्षा व द्विपक्षीय व्यापार है।

मोदी सोमवार को ईरान में एक भारतीय सांस्कृति उत्सव का भी उद्घाटन करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493