शकीला की बायोपिक में बेली डांस करेंगी ऋचा

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री शकीला की बायोपिक के एक प्रमोशनल सॉन्ग में बेली डांस करती नजर आएंगे।

इसके लिए ऋचा ने तैयारी शुरू कर दी है।

इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित फिल्म में ऋचा एक प्रमोशनल गाने में बेली डांस करेगी, जिसके लिए वह मुंबई के बेली डांस प्रशिक्षक शैना लेबाना से डांस सीख रहीं हैं।

वह पिछले तीन सप्ताह से बेली डांस की तैयारियों में जुटी हैं और यह तैयारी कुछ और सप्ताह तक चलेगी।

ऋचा ने कहा, “जिस गीत के लिए मैं बेली डांस सीख रही हूं, वो फिल्म का प्रमोशनल सॉन्ग होगा। मुझे हमेशा नई डांस शैली सीखना अच्छा लगता है। बेली डांस न केवल आकर्षक और सुंदर है बल्कि यह एक मुश्किल डांस फॉर्म है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493