दिल्ली में सुबह धुंधली छाई

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह धुंधली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”

अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आर्द्रता 63 फीसदी रही।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493