‘शक्ति पीठ..’ में भैरव का किरदार चुनौतीपूर्ण : रोहित बक्षी

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रोहित बक्षी का कहना है कि टेलीविजन धारावाहिक ‘शक्ति पीठ के भैरव’ में भैरव की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ रोमांचक भी है।

रोहित ने कहा, “भैरव के किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत की जरूरत है और इसके लिए सर्मपण और धैर्य की आवश्यकता है, जिसने मुझे इस यात्रा के दौरान काफी कुछ सिखाया।”

रोहित का कहना है कि उन्हें धारावाहिक में भगवान भैरव के अलावा 50 से 60 अन्य रूपों में भी नजर आने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, “कहानी में ऐसा होता है कि भैरव खुद साधु और ब्राह्मण समेत कई अलग-अलग रूप धरते हैं, ताकि लोग उन्हें न पहचाने। यह चुनौतीपूर्ण है, लेकिन साथ ही रोमांचक भी है क्योंकि इसमें काफी कुछ करने का मौका मिल रहा है.. ईमानदारी से कहूं तो, मैं इसके हर पल का आनंद ले रहा हूं।”

पौराणिक धारावाहिक का प्रसारण टेलीविजन चैनल बिग मैजिक पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493