‘सफरनामा’ की शूटिंग शुरू करेंगे साहिल सलाथिया

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आशुतोष गोवरिकर की ‘एवरेस्ट’ के साथ अभिनय की शुरुआत कर चुके अभिनेता साहिल सलाथिया आगामी फिल्म ‘सफरनामा’ की शूटिग शुरू करने के लिए तैयार हैं।

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आशुतोष गोवरिकर की ‘एवरेस्ट’ के साथ अभिनय की शुरुआत कर चुके अभिनेता साहिल सलाथिया आगामी फिल्म ‘सफरनामा’ की शूटिग शुरू करने के लिए तैयार हैं।

साहिल ने कहा, “यह यात्रा-आधारित युवा-उन्मुख, संवाद-चालित नाटक है, जो जटिल विचारधारा वाले किरदारों के आंतरिक संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमता है। मैं जेसी नाम के लड़के की भूमिका में हूं, जिसके साथ हम सब की तरह ही कई समस्याएं हैं।”

उन्होंने एक बयान में कहा, “वह नायक है और एक कलाकार के रूप में यह भूमिका निभाने के लिए मैं उत्साहित हूं। मुझे किरदार के जरिए काफी कुछ पेश करने का मौका मिलेगा और इससे ज्यादा रोमांचक नहीं हो सकता।”

निखिल अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग इस महीने मनाली में शुरू होगी। यह कटिंग कॉफी फिल्म्स द्वारा निर्मित है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493