जम्मू, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मंगलवार को पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में पांच जवान घायल हो गए।
जम्मू, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मंगलवार को पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में पांच जवान घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी और गोलीबारी की।
एक पुलिस सूत्र ने कहा, “गोलीबारी सुबह 7.30 बजे शुरू हुई। एक अधिकारी सहित घायल जवानों को उधमपुर स्थित सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया।”
सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना हमले का करारा जवाब दे रही है।
इसस पहले पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को भी राजौरी जिले के केरी इलाके में भारी गोलाबारी और गोलीबारी की थी। रविवार को पुंछ जिले के खारी करमारा इलाके में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था।
dharmpath.com dharmpath