शक के चलते पति ने की पत्नी की हत्या

मेरठ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट के समर गार्डन कालोनी में टैक्स चालक काशिफ अपनी पत्नी फरजाना और तीन बच्चों के साथ रहता था। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह काशिफ ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेंत कर हत्या कर दी।

किरायेदार ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर फरजाना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आरोपी काशिफ मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि काशिफ ने शक के चलते अपनी पत्नी की हत्या की है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493