शतरंज : एशियाई युवा टूर्नामेंट में भारत ने जीते 15 पदक

कोलकाता, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने सोमवार को दक्षिण कोरिया के शहर सुवोन में समाप्त एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में कुल 15 पदक जीते।

भारतीय खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किए। भारत पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा जबकि ईरान ने छह पदकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

लड़कियों के यू-16 वर्ग में आकांक्षा हागावने ने स्वर्ण हासिल किया जबकि चंद्रेई हाजरा ने रजत जीता। हर्षिता गुदांती ने कांस्य पदक जीता।

इस प्रतियोगिता में 16 देशों के कुल 22 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493