शतरंज : बिएल चैम्पियनशिप में हरिकृष्ण ले लगातार तीसरा ड्रॉ खेला

बिएल (स्विट्जरलैंड), 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी पुरुष शतरंज खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर पेंटला हरिकृष्ण ने 50वीं बिएल अंतर्राष्ट्रीय चेस चैम्पियनशिप के तीसरे राउंड में मुश्किल मुकाबले में पूर्व दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रूस के एलेक्जेंडर मोरोजेविक को ड्रॉ पर रोक दिया।

विश्व की 20वीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी बुधवार को खेले गए मैच की शुरुआत में ही गलती कर बैठे, लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी द्वारा बाद में चली गई एक गलत चाल का उन्हें फायदा मिला और वह मैच ड्रॉ कराने में सफल रहे।

हरिकृष्ण ने मैच के बाद कहा, “मैंने शुरुआत में एक चाल गलत चल दी, जिसके बाद मुझे बचाव में अपना सर्वश्रेष्ठ करना पड़ा। लेकिन जैसे-जैसे बाजी आगे बढ़ी और मेरे विपक्षी भी एक गलती कर बैठे, जिसका मैंने फायदा उठाया। उस चाल के साथ ही मैच रोचक और जटिल एकसाथ बन गया।”

बाजी आगे बढ़ने के साथ दोनों खिलाड़ियों ने अपनी पुरानी चालों को दोहराया और 41 चाल के बाद अंक बांटने पर राजी हो गए।

टूर्नामेंट में तीन राउंड तक का खेल होने के बाद हरिकृष्ण दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। उनके अभी तक कुल डेढ़ अंक हैं और वह शीर्ष पर काबिज खिलाड़ी से आधा अंक पीछे हैं।

अगले दौर में उनका मुकाबला स्विट्जरलैंड के ग्रैंड मास्टर नोएल स्टडर से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493