शतरंज : रैपिड चैस चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर रहे हरिकृष्ण

बिएल (स्विट्जरलैंड), 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय के अग्रणी पुरुष शतरंज खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर पेंटला हरिकृष्ण ने बिएल अंतर्राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करते हुए रैपिड चेस चैम्पियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया।

आठ खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में पूर्व विश्व विजेता एनातोली कारपोव, महिला चैम्पियन होउ यिफान, शीर्ष वरीय डेविड नावारा, एलेक्जेंडर मोरोडेविक, यानिक पेलेटिएर, राफेल वागानियान और व्लास्टिमिल होर्ट जैसे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

दूसरे वरीय भारतीय खिलाड़ी ने शुरुआती दौर में व्लास्टिमिल को मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में वह स्थानीय खिलाड़ी पेलेटिएर से आगे रहे।

सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी ने स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी को दोनों गेमों में मात दी। फाइनल में उनका सामना चेकगणराज्य के ग्रैंड मास्टर नावारा से था।

फाइनल में रविवार को हरिकृष्ण के पास बढ़त हासिल करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन वह बिसात पर अपनी पकड़ कायम नहीं रख सके और नावारा ने 37 चालों में पहली बाजी जीत ली।

दूसरी बाजी में हरिकृष्ण की कोशिश जीत हासिल कर खिताब की जंग को तीसरी बाजी तक खींचने की थी, लेकिन नावारा ने ऐसा नहीं होने दिया और 46 चाल क ेबाद हरिकृष्ण को अंक बांटने पर मजबूर कर खिताब अपने नाम कर लिया।

20वीं विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अब ग्रैंड मास्टर टूर्नामेंट में उतरेंगे जहां 10 दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह टूर्नामेंट क्लासिक टाइम कंट्रोल प्रणाली के तहत खेला जाएगा।

वह सोमवार को अर्मीनिया के राफेल वागानियान के खिलाफ राउंड रॉबिन दौर की पहली बाजी खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493