छग : सुकमा में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद (फोटो सहित)

बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया, “21 जुलाई को जिला पुलिस बल और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी केरलापाल से गोगुंडा के लिए गश्त पर निकली थी। सूचना थी कि इस इलाके में केरलापाल एरिया कमेटी के नक्सलियों ने कैंप बना रखा है। वहीं दंतेवाड़ा से भी फोर्स निकली थी, लेकिन वो वापस लौट गई।”

सोमवार को संयुक्त पार्टी चिंतागुफा क्षेत्रांतर्गत गोगुंडा एरिया के रावपारा, खुंदूसपारा के पास जंगल में पहुंची तो रास्ता दिखाई दिया। उस रास्ते में आगे बढ़ने पर छोटी सी लाडी मिली, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। अहम दस्तावेज भी मिले, जिसमें केरलापाल एरिया कमेटी की कहीं अहम जानकारी हाथ लगी है। पास में ही स्थित कैंप को ध्वस्त किया गया।

फोर्स की जानकारी मिलते ही वहां से नक्सली भाग गए थे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर भी मौजूद थे। टीम ने मौके से दो भरमार बंदूक, आठ देशी ग्रेनेड, 13 तीर बम, 1,200 डेटोनेटर, विस्फोटक सामग्री चार किलो, दो रेडियो, कैमरा फ्लेश, काली वर्दी, पोच, कोडेक्स वायर तान बंडल सहित नक्सली पत्रिकाएं जब्त की गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493