शेंझेन, 31 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय ग्रैंड मास्टर पेंटाला हरिकृष्ण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शेंझेन लोंगगैंग मास्टर क्लास टूर्नामेंट में शुक्रवार को नीदरलैंड्स के अनिश गिरि के साथ ड्रॉ खेला।
विश्व की 14वीं वरीयता प्राप्त हरिकृष्ण की कोशिश इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की थी, लेकिन गिरि भी उतरी प्रतिबद्धता के साथ उतरे थे और इसी कारण हरिकृष्ण को उन्होंने जीत से महरूम रखा।
काफी देर तक चले मुकाबले में दोनों को आधे-आधे अंक से संतोष करना पड़ा। इस ड्रॉ से अंकतालिका में हरिकृष्ण का स्थान नहीं बदला है। वह चौथे स्थान पर कायम हैं जबकि दो दौर का खेल अभी बाकी है।
अगले दौर में हरिकृष्ण का मुकाबला अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर चल रहे चीन के लिरेन डिंग से होगा। वहीं गिरि 4.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वह डिग से आधे अंक की दूरी पर हैं।
dharmpath.com dharmpath