रांची, 31 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड में शुक्रवार को दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो आईईडी बम भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों नक्सलियों को खूटीं जिले के तामर गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सलियों में राम मोहन मुंडा शामिल है।
पुलिस ने इनके पास से एक रिवाल्वर और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।
राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों ने बोकारो में एक संयुक्त अभियान में दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव उपकरण बरामद किए। प्रत्येक उपकरणों का भार 20 किलो है। पुलिस ने 105 इलेक्टॉनिक डेटोनेटर भी बरामद किए हैं।
dharmpath.com dharmpath