शनि मंदिर में पूजा-अर्चना कर सकेंगी महिलाएं

अहमदनगर (महाराष्ट्र), 8 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट ने एक ऐतिहासिक निर्णय के तहत शुक्रवार से महिलाओं के लिए मंदिर के दरवाजे खोलने का निर्णय लिया है।

ट्रस्टी शालिनी लांडे ने मंदिर ट्रस्ट के निर्णय के बारे में संवाददाताओं को जानकारी दी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस फैसले का तत्काल स्वागत किया। इसके लिए भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड नामक महिलाओं के समूह ने चार महीने तक आंदोलन किया था।

इससे पहले महिलाओं के इस मंदिर में पूजा-अर्चना की अनुमति नहीं थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493