शफकत की ‘दिल धड़कने का सबब’ में नसीरुद्दीन

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी गायक शफकत अमानत अली ने संगीत वीडियो ‘दिल धड़कने का सबब’ के लिए दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से हाथ मिलाया है।

एक बयान में कहा गया है कि वीडियो शूट की तस्वीरों में से दो का विमोचन सोमवार को नसीरुद्दीन के जन्मदिन पर किया गया। वीडियो यहां इस महीने की शुरुआत में शूट किया गया।

एक तस्वीर में शफकत औपचारिक परिधान में नसीरुद्दीन के कंधों पर हाथ रखे नजर आए। नसीरुद्दीन ‘खुदा के लिए’ और ‘जिंदा भाग’ जैसी पाकिस्तानी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं।

‘दिल धड़कने का सबब’ एक मशहूर गजल है, जो पूर्व में भी कई बार गाई जा चुकी है। ‘दिल धड़कने का सबब’ वीडियो नसीरुद्दीन पर फिल्माया गया है, जिसका लांच इस माह के अंत में होगा।

मनु आनंद द्वारा फिल्माया गया यह वीडियो संगीत की गहराई और इसकी कालातीत क्षमता को दर्शाता है। मनु चर्चित फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ की फोटोग्राफी के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख की आगामी फिल्म ‘फैन’ की फोटोग्राफी के निर्देशक भी वही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493