शबाना आजमी सहित 13 हस्तियां सम्मानित

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। डेली इंडियन मीडिया ने गुरुवार को शबाना आजमी, नंदिता दास और युवराज सिंह सहित राजनीति, व्यापार, अकादमिक और मनोरंजन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 13 हस्तियों द्वारा किए गए योगदान के लिए सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाली हस्तियों में शबाना आजमी, नंदिता दास, युवराज सिंह, आशुतोष, विवेक देबरॉय, उमा तुली, फ्लाविया एग्नेस, प्रमिला नेसारगी, अनीता अहुजा, लेनिन रघुवंशी, बेजवाड़ा विल्सन, अतुल सतीजा और प्रवीण पाटकर शामिल थे।

पावर ब्रांड्स, भारतीय मानवता विकास पुरस्कार (बीएमवीपी) की एक खास पहल है, जो देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी व्यक्तियों द्वारा स्थापित किया गया है।

बीएमवीपी से सम्मानित होने वाले इन 13 राष्ट्रीय चेहरों ने समाज में बदलाव लाने और समानता, मानवता, सामाजिक न्याय और मानव कल्याण के कारणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए अपने विश्वास और कार्यो के माध्यम से जनता में विश्वास और आशा का एक ब्रांड बनाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493