मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने अपनी आगामी फिल्म ‘ईदगाह’ की शूटिंग पूरी कर ली है।
अभिनेत्री ने मंगलवार को ट्विटर पर यह खबर साझा की। उन्होंने लिखा, “और ‘ईदगाह’ के लिए मेरी शूटिंग पूरी हो गई है। एक्शनएड की बैठक के लिए दिल्ली जा रही हूं।”
खबर है कि यह फिल्म प्रेमचंद की इसी नाम की कहानी पर आधारित है।
शबाना ने हाल ही में ‘ईदगाह’ के लिए एक दिल दहलाने वाले दृश्य की शूटिंग की थी।
उन्होंने इससे पहले ट्विटर पर बताया कि इस दृश्य में वह एक लड़के को पीटते दिखाई देंगी।
dharmpath.com dharmpath