नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से पूछा है कि वे विधायकों को संसदीय सचिव नियुक्त करने पर उनकी सरकार से सवाल क्यों पूछ रहे हैं, जब खुद उन्होंने भी ऐसा किया था।
पूर्व मुख्यमंत्रियों का नाम लेते हुए केजरीवाल ने मीडिया को बताया कि भाजपा नेता साहिब सिंह वर्मा ने भी 1997 में एक विधायक को अपना संसदीय सचिव नियुक्त किया था।
केजरीवाल ने कहा कि उनकी पूर्ववर्ती शीला दीक्षित भी जब मुख्यमंत्री थी, तब उन्होंने भी अजय माकन को अपना संसदीय सचिव नियुक्त किया था।
केजरीवाल ने कहा, “जब भाजपा यह काम करती है तो ठीक है, लेकिन जब आम आदमी पार्टी (आप) करे, तो यह असंवैधानिक हो जाता है।”
dharmpath.com dharmpath