मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रह चुकीं शबाना आजमी ने ‘कपूर एंड संस’ में नब्बे वर्षीय की भूमिका निभाने के लिए ऋषि कपूर की प्रशंसा की है।
शबाना ने निर्देशक शकुन बत्रा और फिल्मकार करण जौहर की भी प्रशंसा की।
शबाना ने ट्विटर पर लिखा, “‘कपूर एंड संस’ अच्छी लगी। राजकपूर ने बाजी मार ली। सभी कलाकार प्रथम दर्जे के। शकुन बत्रा, करण जौहर, फॉक्स स्टार हिंदी प्रशंसा स्वीकार करें।”
‘कपूर एंड संस’ शुक्रवार को रिलीज हुई थी। फिल्म में एक कपूर परिवार के सदस्यों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में आलिया भट्ट, फवाद खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं।
फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है और इसमें रजत कपूर और रत्ना पाठक शाह भी हैं।
dharmpath.com dharmpath