शब्दों के लिहाज से आजकल संगीत बेहद व्यक्तिगत : अमृत दासु

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में जन्मे आर एंड बी गायक-गीतकार और मॉडल अमृत दासु का कहना है कि आजकल जो संगीत बन रहा है, शब्दों के लिहाज से वह बेहद व्यक्तिगत है।

दासु ने कनाडाई अभिनेता-गायक ड्रेक का उदाहरण देते हुए कहा कि कलाकार ने ‘बिना किसी लाग लपेट के लेखन उद्योग में उस बदलाव को प्रोत्साहित किया।’

दासु ने आईएएनएस को बताया, “लोग क्या सोचेंगे, कलाकारों को इससे न डरते देखना और सभी के साथ वास्तविक बने रहते देखना अच्छा लगता है, क्योंकि कला यही है। आपको अब पूरी तरह ईमानदार और सच्चा होना होगा, क्योंकि आपके दर्शक आपके नकली रूप को पहचान लेंगे।”

हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) ने इन दिनों काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है, लेकिन दासु का मानना है कि आर एंड बी फिर भी लोगों की पसंद बना रहेगा।

सोशल मीडिया के आने से दासु जैसे कलाकारों की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। उनका कहना है कि ‘सोशल मीडिया ने उद्योग को हमेशा के लिए बदल दिया है।’

दासु ने कहा, “मैं भारत के किसी गांव से किसी के द्वारा अपलोड किया गया वीडियो सुन सकता हूं और यहां न्यूयॉर्क में उसे देख सकता हूं और जब तक मैं सोकर उठूं, संभावना है कि वह वायरल हो जाए। सोशल मीडिया के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन एक लिहाज से इसने दुनिया को जोड़ दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493