पुलिस के अनुसार, जोनिहां निवासी राजेश की पुत्री गीता (दोनों काल्पनिक नाम) रविवार सुबह शौचक्रिया के लिए जंगल की ओर गई थी। तभी कस्बा का ही कल्लू यादव अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां आ धमका और उसे जबरन उठा ले गए।
पीड़िता को एक कमरे में बंदकर तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित किशोरी ने घर आकर अपनी मां से रो-रोकर सारी दास्तान सुनाई, जिस पर पिता उसे लेकर थाने पहुंचा।
पुलिस ने कल्लू यादव सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
dharmpath.com dharmpath